News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पत्नी ने किया पति की हत्या,आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2024  |  8:11 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पत्नी ने किया पति की हत्या,आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले में एक ऐसे हत्या का खुलाश हुआ है,जिसमे पत्नी ने ही अपनी पति को मौत की घाट उतार दिया है। मामला इस जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र का है। इस हत्या का खुलासा साइबर सेल कुशीनगर और विशुनपुरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हुई है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

जानकारी रहे की थाना विशुनपुरा व साईबर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र के गोड़रिया बाजार टैक्सी स्टैण्ड तिराहे के पास से थाना स्थानीय पर दिनांक 06.01.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2024 धारा 302 भा0द0वि0 का सफल अनावरण करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्ता (आरोपी पत्नी) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल व मोबाईल फोन बरामद कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पढ़िए क्या हैं घटना

मृतक शर्मा निषाद पुत्र कृपाल निषाद सा0 तिलकपट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर अत्यधिक शराबी था नशे का इतना आदी हो चुका था कि उसने अपनी पत्नी से एक वर्ष में भिन्न-भिन्न समूहो (ग्रामीण बैंक) से कुल 3,76,907/- रूपये कर्ज निकलवाकर शराब पी गया तथा उसके जेवरात भी गिरवी रख दिया था, जब कर्ज लेने से मना करती थी तो उसको मारता-पिटता था दिनांक 05.01.2024 को सुबह करीब 05 बजे मृतक अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगा जब पैसा न होने के कारण देने से इंकार कर दी तो मृतक किसी से उधार लेकर शराब पीकर आया और घर में रखा दाब/बांका लेकर अपनी पत्नी को काटने के लिए दौड़ाया तो आस-पास के लोग किसी तरह बीच बचाव कर शांत कराकर अपने-अपने घरो को चले गये तब वो खाना बनायी और अपने पति मृतक शर्मा निषाद को मंजन करने के लिए ब्रश दी लेकिन मृतक ब्रश को फेंक दिया और कहा कि जब तक तुझे काट नही लुंगा तब तक खाना नही खाउंगा। अभियुक्ता को अब यह पुर्ण विश्वाश हो गया कि अब यह मुझे निश्चित ही मार डालेगा तो हमारे बच्चो का पालन-पोषण कौन करेगा। अगर मै अपने पति को मार दूंगी तो मेरा लोन भी माफ हो जायेगा तथा हम अपने बच्चो को मजदूरी करके पालन-पोषण कर लूंगी और मृतक अपनी झोपड़ी में तख्त पर शराब के नशे में दाहिनी करवट करके बगल में दाव,बांका रखकर सो गया था। अभियुक्ता उसी दाब,बांका को उठायी और तीन-चार बार दाव ,बांका से बायी तरफ गर्दन पर प्रहार कर गर्दन काट दी जो थोड़ा बहुत शेष था उसको पास में रखे हसुआ से खीच दी जिससे गर्दन पुरी तरह कट गया। उक्त घटना दि0 05.01.2024 को समय 12.00 बजे के लगभग की गयी थी इसके बाद शव को वही पर छोड़कर रिहायसी झोपड़ी को बाहर से बंद कर अपने बच्चों को लेकर अपने मायके ग्राम जोगनी थाना सेवरही चली गयी। रिहायसी झोपड़ी गाँव से थोड़ी दूरी पर है उक्त जगह कोई जाता नही है। तो उक्त अभियुक्ता दि0 06.01.2024 को सोची की मृतक शर्मा निषाद का शव वही सड़ जायेगा तो उसने फोन कर अपनी बहन (देवरानी को बतायी की मेरे घर जाकर मेरी बकरी को घर में बाहर निकाल दो यह बाद इसलिए बतायी की बकरी निकालने जायेगी तो हमारे पति शर्मा निषाद के शव को देख लेगी और शोर कर देगी तो गाँव वाले इकट्ठा हो जायेंगे जो करना होगा करेंगे। इस योजना के तहत आरोपी पत्नी ने अपने पति की हत्या की थी जिसका पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया।

खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान थाना विशुनपुरा ,निरीक्षक मनोज पंत साइबर सेल प्रभारी,उप निरीक्षक अवनीश कुमार यादव ,उप निरीक्षक विनय प्रताप सिंह ,उप निरीक्षक बृजेश सिंह ,हे0का0 विजय चौधरी साइबर सेल ,क0आपरेटर विनोद सरोज थाना विशुनपुरा,का0 रत्नाकर सिंह ,का0 महेन्द्र यादव,का0 प्रदीप कुमार सिह,का0 अखिलेश गुप्ता साइबर सेल ,प्रशांत मिश्र साइबर सेल,म0का0 प्रीती सिंह ,म0का0 संगम यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर की भूमिका कबीले तारीफ रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking