News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: तीन बेटियों के साथ,पिता खुले आसमान में जीवन गुजारने को मजबूर…तेज आंधी तूफान में गिर गया था,गरीब कपिलदेव के छप्पर का घर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 17, 2023  |  9:03 AM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तीन बेटियों के साथ,पिता खुले आसमान में जीवन गुजारने को मजबूर…तेज आंधी तूफान में गिर गया था,गरीब कपिलदेव के छप्पर का घर

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकटा बाज़ार में विगत दिनों आए चक्रवर्ती तुफाने के तेज हवाओं ने एक गरीब  परिवार को l घर से बेदखल कर दिया। जिससे गरीब पिता अपनी तीन बेटियों को लेकर खुले आसमान के नीचे अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैl अभी तक कोई जिम्मेदार उनकी शुधि नही ली । ज्ञात हो कि उक्त  गांव निवासी  कपिल देव चौरसिया का छप्पर व एलबेस्टर  का घर दस दिन पूर्व  आए आंधी – तूफ़ान ने  तोड़ फोड़ कर  पूरी तरह जमींदोंज कर दिया, जिसके बाद कपिलदेव खुले आसमान के नीचे अपने तीन बेटियों के साथ गुजर बसर कर रहा है l गरीब पिता किसी तरह मेहनत मजदूरी कर  परिवार का खर्च चला पाता है।  इनकी तीन बेटियों के अलावा मां है जो मानसिक रूप से बीमार रहती है। बेटियों की शादी व देख -रेख की सारी जिम्मेदारी गरीब पिता के उपर है।   सूचना मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह ने गरीब परिवार के घर पहुंच उक्त परिवार की हालत व  मकान की स्थिति देखा तो परिवार के रहने के लिए  सीमेंट का शेड डलवाया तथा  साथ ही आर्थिक धनराशि भी देकर मदद किया और आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया l   

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

लेखपाल धनंजय पांडेय ने बताया की मेरे द्वारा  मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर दिया गया हैl   इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हृदयानारायण गुप्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking