News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: फर्जी तरीके से भूमि बैनामा करा लेने का महिला ने लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 20, 2023  |  7:07 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फर्जी तरीके से भूमि बैनामा करा लेने का महिला ने लगाया आरोप
  • पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर की करवाई की मांग

कसया/कुशीनगर। थानाक्षेत्र के ग्राम बरवा जंगल निवासिनी एक दलित महिला ने जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रार्थनापत्र देकर एक ओबीसी व्यक्ति द्वारा फर्जीवाड़ा कर उसके पति के हिस्से की भूमि बैनामा व कर्मचारियों की मिली भगत से खारिज दाखिल करा लेने लेने का आरोप लगाई है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

महिला ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाई है कि उसका पति रोहित गोंड़ पुत्र मुक्ति गोंड़ जो पहले अनुसूचित जाति में आते थे अब अनुसूचित जनजाति में आते हैं। पति पियक्कड़ आदमी है। उनको दारू पिलाकर व बहला फुसलाकर संतोष गुप्ता पुत्र घरिक्षन गुप्ता निवासी कुण्डवा उर्फ दिलीपनगर थाना कसया, कुशीनगर ने पति के हिस्से की भूमि आराजी नम्बर 112/0. 5060 हेक्टेयर अपनी पत्नी अनिता देवी व शेष जमींन अपने नाम से फर्जी तौर से बैनामा करा लिए। हम प्रार्थिनी को जब पता चला तो तहसील जाकर पता करायी तो पता चला कि संतोष द्वारा षणयंत्र रचकर अपने पत्नी व अपने नाम बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया है। कसया तहसील के कर्मचारियों को मिलाकर खारिज दाखिल भी करा लिए हैं। जबकि अनुसूचित जाति की जमींन बिना आदेश बैनामा कराना भी अपराध है। पीड़िता ने मांग किया कि वह गरीब महिला है। जिन अधिकारियों के आदेश से खारिज दाखिल हुआ है। उनके तथा दोषियों की जांचकर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking