News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: महिला ने पड़ोस गांव के दो युवको पर लगाया दुष्कर्म ​का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 9, 2021  |  7:16 PM

1,128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिला ने पड़ोस गांव के दो युवको पर लगाया दुष्कर्म ​का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस गांव के दो युवको पर घात लगाकर जबरजस्ती खेत में खींचकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगा हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला ने सोमवार को दिए तहरीर में बताया है कि पति रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं। पड़ोसी गांव बोधीछपरा गांव का रहने वाला युवक अर्जुन यादव उसे बराबर बुरी नजर से छेड़छाड़ करता है, लेकिन लोकलाज से शिकायत नहीं किया। महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह शौच के लिए निकली तो युवक द्वारा उसके साथ जबरजस्ती की गई जिसकी शिकायत उसके परिवार से करके लौट आई। शाम को खड्डा बाजार कर लौट रही थी कि रेलवे लाइन के किनारे घात लगा बैठे अर्जुन यादव व एक अन्य युवक उसे खेत में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़ित महिला ने हनुमानगंज थाने पहुंच तहरीर सौंप आरोपी युवकों पर कार्रवाई की मांग की है।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज पंकज गुप्ता का कहना है कि आरोपी अर्जुन यादव, निवासी बोधीछपरा के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking