News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: महिला ने युवक पर लगाया अपहरण का आरोप, किशोरी लापता

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 28, 2021  |  9:17 PM

959 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिला ने युवक पर लगाया अपहरण का आरोप, किशोरी लापता WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर गायब कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना के छानबीन सहित कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने बताया है की उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं। उसके अलावा घर पर उसकी 16 साल की बेटी रहती है। गाँव के ही दूसरे समुदाय का एक युवक पहले से लड़की पर बुरी नजर रखता था। महिला के अनुसार शुक्रवार को वह सरेह में पशुओं के लिए चारा लाने गई थी, लड़की को घर पर अकेला देख उक्त युवक अपहरण कर उसे गायब कर दिया है।तमाम जगह तलाश करने के बाद उसका सूराग नहीं चल सका है। महिला ने गाँव के उक्त युवक को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। मामला दो समुदाय का होने के चलते पुलिस सक्रिय होकर छानबीन मे जुट गयी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष खड्डा रामकृष्ण यादव ने बताया है की तहरीर मिली है ,आरोपी की तलाश की जा रही है। लड़की के बरामदगी हेतु प्रयास चल रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking