हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा देवरिया मार्ग पर मुंडेरा उपाध्याय गाव के सामने देर शाम दवा करा कर पति के साथ घर जा रही महिला की ट्रक के चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी वही वाइक चालक सुरक्षित बच गया ।
रविवार देर शाम जवाहर प्रसाद अपनी पत्नी पतिराजी देवी उम्र 60वर्ष निवासी चिऊटहा थाना महुआडीह जनपद देवरिया,को हाटा से दवा करा कर अपने वाइक से घर जा रहे थे कि हाटा देवरिया मार्ग पर मुंडेरा उपाध्याय गांव के सामने देवरिया के तरफ जा रहे ट्रक न0 यू पी 63ए टी ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही पतिराजी देवी की मौत हो गयी,वाइक चालक सुरक्षित बच गया,वही ट्रक चालक गाडी छोडकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…