News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में कोहराम!

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 17, 2021  |  9:34 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में कोहराम!

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया निवासिनी एक महिला की मंगलवार को मौत हो गई। परिजन कोविड़ टीकाकरण के बाद हालत खराब होने व बुखार से मौत होने की बात कर रहे हैं।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

नौरंगिया खास टोला निवासिनी ममता पत्नी रंजीत का बीते सोमवार गांव में ही लगे कैम्प पर कोविड का बैक्सीन लगा। आरोप है कि उसी दिन शाम को उसे बुखार होने शुरु हुआ। मंगलवार की दोपहर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन गांव के चौराहा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर ले गए तो चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे(एक 10 वर्ष की बच्ची तथा दी 7 और 4 साल का लड़का) छोड़ गई है। पड़ोसियों ने बताया कि मृतका सोमवार को व्रत थी और बिना कुछ खाये वैक्सीन लगवा लिया जिसके बाद हालत खराब हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सन्तोष गुप्ता ने कहा है कि किसी बिमारी से महिला की मौत हुई है। टीकाकरण से मौत होने की बात गलत है। मौत से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking