News Addaa WhatsApp Group Join करें

P N Pathak/कुशीनगर: पीएन पाठक को टिकट मिलने से कार्यकर्ता खुश, फूल-माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 28, 2022  |  6:56 PM

2,039 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
P N Pathak/कुशीनगर: पीएन पाठक को टिकट मिलने से कार्यकर्ता खुश, फूल-माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
  • फूल-माला पहनाकर किया भव्य स्वागत।
  • खुशी में लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

मो असलम/राज पाठक

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

कुशीनगर। भाजपा ने लंबी कवायद के बाद शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिए।सदर विधान सभा क्षेत्र से कुशीनगर से पीएन पाठक को चुनाव मैदान में उतार दिया।जानकारी मिलते ही समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई,देर शाम शहर में आतिशबाजी छुड़ाकर खुशियां मनाई गई,पीएन पाठक का हजारो कार्यकर्ताओ व लोगो ने रामजानकी मठ के परिसर में फूल-माला पहनाकर किया भव्य स्वागत किया।

कुशीनगर विधानसभा से पीएन पाठक को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है जैसे ही यह खबर समर्थकों को हुई तो समर्थकों में जोश आ गया और हजारो की संख्या में समर्थक व लोगों ने इकट्ठा होकर मिठाई वितरण किया और भाजपा जिंदाबाद तथा पीएन पाठक जिंदाबाद के जयकारे लगाये और ढोल-लगाड़ों की धुन पर खूब जश्न मनाया।

चुनाव में काफी समय से विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी बदलने की अटकलें लगाई जा रही थीं,दोपहर में जब पार्टी स्तर से सूची जारी हुई तो भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।पार्टी प्रत्याशी श्री पाठक ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा कर टिकट दिया है उस पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी व कुशीनगर सीट पर भाजपा परचम फहराएगी।।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो निर्णय किया है उसका हम सभी कार्यकर्ता स्वागत करते हैं।जीत सुनिश्चित करने के लिए जोरशोर से कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, कसया मण्डल प्रभारी राज पाठक,सुधांशु पाठक,सचिन पाठक,सुमित त्रिपाठी,राज यादव,धनञ्जय मणि त्रिपाठी,आदित्य तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओ व लोगो ने आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई बांटी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking