News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सामूहिक विवाह के लिए श्रमिकों को किया गया जागरूक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2021  |  9:38 PM

642 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सामूहिक विवाह के लिए श्रमिकों को किया गया जागरूक

साखोपार/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र पडरौना के ग्राम सभा सिधुआँ में श्रम विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत 20 नवम्बर को सामूहिक विवाह के लिए जागरूक किया गया।

आपके लिए और..- चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की...

सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव ने बताया गया कि जो श्रमिक उप्र भवन एव अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित कन्या विवाह अनुदान सहायता योजना के तहत सामूहिक विवाह के लिए 100 दिन पूर्व पंजीकृत श्रमिक है उनके लड़की की शादी करनी हो तो वे कार्यालय में सम्पर्क कर अपना आवेदन करे। यह भी बताया कि कन्याओं के लिए विवाह अनुदान श्रमिकों को 75 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि श्रमिक अपना आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड, परिवार रजिस्टर, दो फ़ोटो, वधू के 18 वर्ष होने के प्रमाण पत्र, वर के 21 वर्ष होने के प्रमाण पत्र, सहमति प्रमाण पत्र व घोषणा पत्र 90 दिन काम करने के प्रमाण के साथ अपना आवेदन सम्बन्धित श्रम विभाग कसया हाटा व पड़रौना जमा करने की अपील की। सामूहिक विवाह कुशीनगर में 20 नवम्बर 2021 को बुद्धा पार्क रविन्द्र नगर धुस जिलामुख्यालय पडरौना में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान कार्ड, पेंसन, बीमा व अन्य सुबिधाओं की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर शशि शेखर मिश्र सतीश संतोष नेबुलाल अनिता सुनीता आदि उपस्थित रहीं।

अब्दुल मजीद/न्यूज़ अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking