News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सरकार की जनकल्याण योजना को जन जन तक पहुचाये कार्यकर्ता-राधेश्याम दीक्षित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2021  |  3:53 PM

618 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सरकार की जनकल्याण योजना को जन जन तक पहुचाये कार्यकर्ता-राधेश्याम दीक्षित

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और जिला कार्यसमिति बैठक के बाद अब मण्डल कार्यसमिति की बैठक कर कार्यकर्ताओं को सहेजने और सक्रिय कर संगठन को मजबूती देने में लग गयी है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि रविवार को टेकुआटार, पडरौना नगर और विशुनपुरा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें क्रमशः दीपलाल भारती, जगदम्बा सिंह और एम पी कन्नौजिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विशुनपुरा मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को विशुनपुरा ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने किया।
बैठक के दौरान बूथ मैनेजमेंट के विस्तार पर विशेष बल देते हुए मुख्य अतिथि एम पी कन्नौजिया ने संगठन का विस्तार करते हुए हर वर्ग समेत समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया । बैठक में उपस्थित मण्डल प्रभारी राधेश्याम दीक्षित ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संचालन जवाहर पाल ने किया ।इस दौरान जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, धनन्जय तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता और कपिलदेव लाल श्रीवास्तव, प्रमोद रौनियार , शिव कुमार मद्धेशिया, चिरंजीवी गोंड,संजय राय,बबलू कुशवाहा, मुरारी पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking