कुशीनगर। वाह साहब! कहते है नियम कानून सबके लिए एक सामान होता है लेकिन ये हम कैसे मान ले? जब दुसरो का चालान करने वाले खुद ही यातायात नियमो की धज्जियां उडा रहे है. मामला कुशीनगर जिले का है यहाँ आरटीओ के गाड़ी का ही पीयूसी सर्टिफिकेट 18 नवम्बर 2022 को ही समाप्त हो गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि दूसरों को नियम सिखाने वाले आरटीओ वाले साहब, खुद नियमों का पालन कितनी ईमानदारी से करते हैं। एक तरफ जहां आम आदमी का यातायात रूल्स तोडऩे पर चालान किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ साहब समाप्त पीयूसी सर्टिफिकेट वाली गाड़ी से नियमों को तोड़ते हुए आराम से सड़को पर दौड़ रहे हैं। वही इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।
इस विषय में न्यूज अड्डा ने इनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बहरहाल! मामला उनके विभाग से संबंधित है, लेकिन काश! इन साहब के जगह कोई और किसी का वाहन होता तो निश्चित ही साहब द्वारा उस सज्जन की जेब को हल्का कर दिया जाता।

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…