खड्डा/कुशीनगर। विकास खण्ड खड्डा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र ने ग्रामसभा सिसवा गोपाल के बूथ संख्या 21 पर डोर -टू- डोर जनसंपर्क कर सरकार के 4 वर्ष 6 माह की उपलब्धियों को बताया।
डा.मिश्र ने योगीसरकार द्वारा किये गये कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने अपराध नियंत्रण, कुशीनगर में मेडिकल कालेज, फर्टिलाइजर, चीनी मिलों का जीर्णोद्धार, महिलाओं व किसानों के लिए निरंतर काम किया है। विकास का रास्ता भूल चुका प्रदेश आज देश में सबसे अग्रणी प्रदेश है। बड़ी आबादी का प्रदेश होने के बावजूद दस करोड़ से अधिक कोविड के टीके प्रदेश में लगे हैं, कोविड के कारण कमजोर हुई अर्थव्यवस्था की चुनौतियों में भी गन्ना मूल्य बढ़ाकर योगी जी ने किसान हित के संकल्प को पूरा किया है। आनेवाले समय में ग्राम पंचायतों को भी स्मार्ट ग्राम बनाया जायेगा। इस दौरान शक्तिकेन्द्र प्रमुख सुधीर दुबे, बूथ अध्यक्ष शिवनाथ गिरी, अवधेश दुबे, रामचंद्र जायसवाल, गोविंद सहित कार्यकर्तागण व ग्रामीण उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…