News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: युवाओं ने धूम धाम से मनाई परशुराम जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 23, 2023  |  7:03 PM

595 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: युवाओं ने धूम धाम से मनाई परशुराम जयंती

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर क्षेत्र के बरदहा बाजार स्थित शिव मंदिर में बड़े ही धूमधाम से ब्राह्मण समाज के युवाओं ने परशुराम जयंती मनाई। इस अवसर पर क्षेत्र के विद्वज व अपने क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। परशुराम जयंती के अवसर पर सबसे पहले भगवान परशुराम की चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा विद्वान पंडित मंडलीय द्वारा भगवान परशुराम की जन्मोत्सव को विधिविधान से मनाया।इसके बाद यह आयोजन एक सभा मे बदल गई।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

सभा को संबोधित करते हुये प्राचार्य डॉ. संजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम के वंशज को अपनी शक्तियों को पहचान करनी होगी।समाज सेवी अजय शुक्ला ने कहा कि ब्राम्हण समाज के जो लोग तिलक व जनेऊ से दूर है,उन्हें इसे धारण कराने का प्रयास किया जाएगा।भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय ने हिन्दू समाज को संगठित करने पर जोर दिया।समाज सेवी केशव पाठक,प्रमोद पांडेय,दीपक द्विवेदी,गिरीश पांडेय ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज को संगठित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम को विनय त्रिपाठी, मनीष तिवारी, डॉ प्रभाकर मिश्र, मनोज पाण्डेय, नवनीत त्रिपाठी, गुरुदत्त उपाध्याय,धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, सत्यम शुक्ल,कौशलेश पांडेय,रामजीत पांडेय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जनार्दन उपाध्याय व रामजीत पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया तथा संचालन विजय मिश्र ने की। इस दौरान अनुराग पाण्डेय,सतीश उपाध्याय सर्वेश मिश्रा, देवानंद गिरी,निलेश उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय,अभिषेक पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, हैप्पी पाण्डेय, अजय उपाध्याय, अजय तिवारी, विनोद तिवारी, बबलू पाण्डेय, पंडित भोला पाण्डेय,अंशुमान त्रिपाठी, रविन्द्र चौबे, अजय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking