कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र कसया अन्तर्गत ग्राम सभा अमवां दूबे में एक सोलह वर्षीय युवक की करेंट की चपेट में आ जाने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम सभा निवासी मिथिलेश गुप्ता पुत्र रामसिंगार गुप्ता उम्र लगभग सोलह वर्ष सवेरे लगभग 9-30 बजे खेत की तरफ किसी काम से गया था। जिस रास्ते वह जा रहा था उसी रास्ते से होकर 33000 वोल्टेज की लाइन जाती है।रात पानी के साथ तेज हवा चलने के कारण बिजली का एक तार नीचे गिर गया था।जिसको संभवतः युवक ने नहीं देखा और उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।उसी समय नहर के रास्ते उसी गांव के कुछ युवक जा रहे थे उन सबने शोर मचाया तब तक लाइन भी कट गई थी। आनन फानन में लोगों ने किसी तरह उसको उठाकर नहर पर लेकर आए।युवक के मृत्यु का समाचार जैसे ही उसके घरवालों को लगी वे रोते विलखते वहां आए। युवक के मृत्यु का समाचार आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।उसको देखने के अगल बगल के गांव बेइली,मटिहनियां, धनहा से भी पुरुषों के साथ काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गयी।इस अवसर पर भाजपा नेता तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक द्विवेदी, वरिष्ठ बसपा नेता जयश्री प्रसाद, ग्राम प्रधान राकेश द्विवेदी,राम इकबालद्विवेदी,सोनू निगम, हरिन्द्र,रीना देवी, सावित्री,उषा,सामपति, कल्याणी, गायत्री सहित काफी संख्या में स्त्री तथा पुरुष मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…