खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-पड़रौना मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान कस्वा निवासी ध्रुव साहनी के रुप में हुई है।
खड्डा कस्वा निवासी ध्रुव साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी 28 वर्ष मंगलवार की रात्रि बगहवा इनार के पास किसी काम से पैदल ही गया था। कुछ देर बाद वह वापस घर लौट रहा था कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से वह सड़क पर ही गिरकर दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…