हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | विकासखंड मोतीचक के झांगा न्याय पंचायत के गाव पोखरभिंडा निवासी एक युवक का आकस्मिक निधन मंगलवार शाम गुजरात के अहमदाबाद मे हो गया। उक्त युवक एक माह पूर्व ही रोजी रोटी के चक्कर मे गुजरात पहुंचा था। पोखरभिंडा निवासी नरसिंह का इकलौते पुत्र पवन सिंह 30 वर्ष के निधन की सूचना से गांव मे मातम छा गया। युवक का शव घर आने की प्रतीक्षा परिजन कर रहे है। परिजनो के अनुसार युवक ने दो दिन पूर्व ही बुखार से पीड़ित हो जाने की जानकारी परिजनो को दी थी। उसके साथ कमाने गए गांव के ही युवकों ने मौत की सूचना दिया तो मृतक के घर कोहराम मच गया। वहीं सांत्वना देने वालों का ताता लगा रहा। युवक के कुछ रिश्तेदार शव लेकर अहमदाबाद से रवाना हो गए हैं। ग्राम प्रधान शीला देवी,अनिल कुमार, लालबचन तिवारी, उमेश सिंह,गोधन सिंह, परमार्थ यादव,दिवाकर मणि,जोखन मणि आदि ने घटना पर दुख प्रकट किया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…