कसया/कुशीनगर । थानाक्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर निवासी एक युवक खेत मे अचेत मिला। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर सिसवा महन्थ निवासी विरेंद्र प्रसाद पुत्र छेदी प्रसाद 35 वर्ष मंगलवार को दोपहर बाद गांव के बाहर रामनगर रामनगर मार्ग के तरफ खेत में अचेत मिला। जानकारी होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषत कर दिया।
युवक की मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। चर्चा है कि युवक आर्थिक तंगी से काफी परेशान था। उसके तीन बच्चे हैं। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…