News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 21, 2021  |  6:21 PM

620 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बीते 2 सितंबर की रात कोतवाली क्षेत्र के सकरौली में हुए मामूली विवाद के बाद मारपीट में गंभीर रूप से घायल देवानंद पुत्र परदेसी निषाद की सोमवार की देर रात मौत हो गई। मृतक के शव को स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पीएम हेतु भेज दिया। मारपीट की घटना में मृतक की मां की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे पक्ष से घायल कृष्ण मोहन उर्फ मिंटू 32 वर्ष की मौत एक सप्ताह पूर्व गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। सोमवार की रात दयानंद की मौत से गांव में फिर मातम छा गया। एक पक्ष के सुभावती देवी की तहरीर पर मृत्युन्जय, देवानन्द, गोलू व अन्य के विरूद्ध धारा 323, 504, 506 व 308 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। वहीं दूसरे पक्ष के रंभादेवी की तहरीर पर बाढ़ू, प्रदीप वसंदीप के विरूद्ध धारा 323,504,506 व 308 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। 2 सितंबर को हुए मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष में अब तक 3 लोगों की जाने जा चुकी है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking