खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रोजी रोजगार के लिए विदेश गए खड्डा थानाक्षेत्र के एकडंगा भजन छपरा गांव के एक युवक की हत्या के बाद मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद परिजनों के चीख पुकार से गांव गमगीन हो गया है।
थाना क्षेत्र के एकडंगा भजनछपरा निवासी गुलाबुद्दीन पुत्र गाजी उम्र 30 वर्ष दो साल पहले रोजगार के सिलसिले में दुबई की एक कम्पनी में काम कर रहे थे, शुक्रवार को दिन में पत्नी व परिवार से उनकी बातचीत भी हुई। गुलाबुद्दीन का तुर्कहां निवासी साला भी दुबई में है। परिवार के लोगों के अनुसार बताया गया कि शुक्रवार को 4 बजे उसके साले ने बताया कि दुबई में चाकू मारकर गुलाबुद्दीन की हत्या हो गई है। खबर आम होते ही गांव के लोगों सहित नात रिश्तेदार दरवाजे पर जुट गए व परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। वहीं पत्नी शबीरजहां दहाडे़ मार रो रही है। मौत की खबर सुनकर मां का रो- रो बुरा हाल है। मृतक युवक की छोटी- छोटी तीन पुत्रियों सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव में हत्या के बारे में तरह- तरह की चर्चा है। परिजन साथ रहने वाले रूम पार्टनर पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। गांव के प्रधान प्रतिनिधि विपिन ओझा ने परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन परिजनों को दिया है।
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…