पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के विजयपुर गाँव मे डीजे बजाने वाले एक युवक की शाम 5 बजे विद्युत के चपेट में आ जाने से मौत गई।परिजनों के कोहराम मचा हुआ है।
खड्डा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर के टोला चरीघरवा निवासी अनिल चौहान पुत्र श्री नाथ चौहान उम्र लगभग22 बर्ष शनिवार को नेबुआ रायगंज में विश्वकर्मा पूजा में अपना साउंड सिस्टम लेकर मूर्ति विसर्जन में शामिल था।नेबुआ रायगंज से मूर्ति को गाँव भ्रमण के दौरान विजयपुर थाना नेबुआ नौरंगिया में उसका साउंड सिस्टम खराब हो गया।जिसको सुधार करने के दौरान लाउडस्पीकर का चोंगा ऊपर किया ऊपर ही लटक रही हाई वोल्टेज तार में स्पर्श हो गया जिससे उक्त युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोग नौरंगिया के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सक ने जिलाअस्पताल रेफर कर दिया।जिलाअस्पताल पहुचने के बाद मृतक के मौत की पुष्टि चिकित्सक ने कर दिया।इस घटना के बाद पूरे गाँव में मातम छाया हुआ है।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…