कसया/कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकवा बाजार के मधुरिया पुलिस चौकी के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया l घायल युवक को स्थानीय लोगो की मदद से सीएचसी फ़ाज़िलनगर ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति नाजुक देखते हुये चिकित्सक़ो ने मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया |
मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के गांव बाबू पट्टी निवासी सहबाज पुत्र बगेंदन 18वर्ष रहसू बाजार में गाड़ी धुलाई का काम करता है, शनिवार की शाम रिस्तेदारी में जाने के लिये नेशनल हाइवे मधुरिया पुलिस चौकी के पास सड़क पार कर रहा था कि तभी कसया के तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे चारपाहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दीl टक्कर इतनी तेज थी कि युवक हवा में लगभग दस फीट की ऊंचाई तक उड़ गया l दुर्घटना होते ही गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सीएचसी फ़ाज़िलनगर पहुंचाया गया, जहाँ चिकितस्को ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति नाजुक देखते हुये मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया |
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…