कसया/कुशीनगर। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कुशीनगर का 28वाँ निरंकारी संत समागम दिनांक 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को विशाल रूप में स्थान – क्रीड़ांगन, बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज, कुशीनगर में आयोजित किया गया है। कुशीनगर के इस वार्षिक निरंकारी संत समागम की अध्यक्षता महात्मा श्री विनोद बोहरा जी, मेंबर इंचार्ज – संत निरंकारी सेवादल विभाग, संत निरंकारी मंडल, दिल्ली करेंगे। सन्त निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है, जो एक प्रभु परमात्मा निरंकार में विश्वास करती है। यह संत समागम अनेकता में एकता का एक सुंदर परिचायक हैं। जिसमे सभी सन्तजन सम्मिलित होकर निराकार प्रभु का गुणगान करेंगें। रूहानियत और इंसानियत के भाव से इस विशाल सन्त समागम के तैयारी के क्रम में क्रीड़ांगन (स्टेडियम) व उसके आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही साथ इस वार्षिक निरंकारी सन्त समागम में आने वाले संतों, श्रद्धालुओं, सज्जनों आदि कि सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेवाएं की जा रही है ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न आये और वे सभी मिलकर इस विशाल निरंकारी संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बना सकें। ज्ञातव्य हो कि पिछले कई वर्षो से यह आयोजन होता रहा है ।
इस वार्षिक निरंकारी संत समागम में कुशीनगर जिले के साथ- साथ गोरखपुर,महराजगंज, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर,बलिया, आजमगढ़, बलरामपुर, गोण्डा आदि जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार से भी श्रद्धालुओं का आगमन होता है। सभी संत निरंकारी सेवादल के जवान दिनांक – 16 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को ही पहुंचेंगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी कमलेश मणि त्रिपाठी, जोनल इंचार्ज, संत निरंकारी मण्डल जोन – कुशीनगर ने दी है।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…