कुशीनगर।जनपद के ग्राम सभा पिपराकनक के टोला मठिया निवासी अब्दुल कय्यूम की बेटी ने यूपीएससी में प्रथम प्रयास में नौंवी रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।जिसके बाद घर व गांव में लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दे रहे है।
तमकुही विकास खंड के गांव पिपराकनक के टोला मठिया निवासी अब्दुल कय्यूम व जेबा ख़ातून के एक पुत्र व दो पुत्री में छोटी नौशीन ने प्रथम प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा में नौंवी रैंक प्राप्त कर अपनी मेधा की परचम लहराया है.
मिली जानकारी के अनुसार, नौशिन हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी रैपस पब्लिक स्कूल गोरखपुर से उत्तीर्ण की जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में आनर्स करने के बाद जामिया कालेज दिल्ली से यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।
नौशिन ने अपने प्रथम प्रयास में ही यूपीएससी की अंतिम परीक्षा के परिणाम में देश स्तर पर नौंवी रैंक प्राप्त कर अपनी मेधा की लोहा मनवाया है।नौशीन के इस उपलब्धि पर गांव व घर लोग उत्साह के साथ एक दूसरे को मिठाईयां खिला कर खुशी मना रहे है।
आकाशवाणी गोरखुपर में कार्यरत नौशिन के पिता अब्दुल कय्यूम ने फोन पर खुश जाहिर करते हुए बताया कि परिवार व क्षेत्र के लिये यह बड़ी उपलब्धि है। इसका उत्सव गांव व परिवार के साथ मनाया जायेगा.
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…