Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

Kushnagar News/कुशनगर: 15 महिलाए,10 आदमी और बंद दरवाजे…4 मकानों व एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का एसडीएम योगेश्वर सिंह व सीओ कुंदन सिंह ने किया खुलासा

न्यूज अड्डा कसया
Sep 13, 2023, 6:26 PM IST • अब तक 159 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • 15 महिलाए,10 युवक और सेक्स रैकेट,खुलासा होने पर लोग रह गए सन्न
  • एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने अवैध अनैतिक देह व्यापार का किया खुलासा
  • पुलिस ने मारा छापा तो शर्म से झुक गयी आंखें, कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद

कुशीनगर । कसया पुलिस व तहसील प्रशासन ने मंगलवार को सुबह से देर शाम तक देह व्यापार के अवैध धंधे पर रोक व अंकुश लगाने को लेकर 4 मकानों व एक होटल पर सघन छापेमारी कर मौके से 15 महिलाओ और 10 पुरुषो पकड़े गए हैं,इसके साथ ही पुलिस को छापेमारी में आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं।

बुधवार को एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह व सीओ कुंदन सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया।एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह ने बताया कि मीडिया व जनमानस से जानकारी मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा है, इस मामले में टीम जांच कर रही थी व जानकारी जुटा कर रही थी,पुख्ता जानकारी होने के बाद सीओ कसया कुंदन सिंह व पुलिस टीम और महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में 4 घरो और कई होटलों में छापेमारी की गयी,एसडीएम योगेश्वर सिंह ने आगे बताया कि कसया कस्बा में जैन बिल्डिंग के पास स्तिथ नूरजहाँ व सपहा रोड पर एसबीआई बैंक के सामने स्तिथ पूजा शर्मा के मकान में व पुराना थाना के बगल में स्तिथ आयशा पत्नी स्व. मुन्ना के मकान तथा कुशीनगर में स्तिथ थाई मंदिर के पीछे पारस गुप्ता के मकान सहित नगर के एक होटल रिद्धि सिद्धि में अनैतिक देह व्यापार व वैश्यावृति का धंधा चल रहा था।इन जगहों पर छापेमारी कर मौके से 15 महिलाओ व 10 पुरुषो को गिरफ्तार किया गया,इसमें संचालक व एजेंट भी शामिल है साथ ही इस दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक समान सहित कुछ शराब की बोतले व सेक्सुअल दवाइयां भी बरामद हुई।

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार की धाराओं में मुकदमा संख्या 805/23 धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कन्हैया सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी बरवा सेमरा,अरुण गोविन्द राव उर्फ प्रिन्स पुत्र सन्दीप निवासी कठिनहिया,सचिन तिवारी पुत्र सर्वजीत तिवारी निवासी जुड़वनिया,दीपक यादव उर्फ गोलू पुत्र लल्लन यादव निवासी तुर्कपट्टी चौराहा,दीपक जायसवाल पुत्र शिवजी निवासी वार्ड न0 26 अमिय नगर,रवि सिंह पुत्र कमला सिंह निवासी मुण्डेरा,रमेश गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र गुप्ता निवासी अनरुद्धवा,शैलेन्द्र उर्फ बब्लू चौधरी पुत्र स्व0 कमलेश्वर चौधरी निवासी एकडेरवा,नौसाद अली पुत्र विकाउल्लाह निवासी डिघवा बुजुर्ग,पारस गुप्ता पुत्र विजयी निवासी कुशीनगर सहित 15 अन्य महिलाएं शामिल रहे।

गिरफ्तार व कार्रवाई करने वाले टीम में योगेश्वर सिंह उप जिला मजिस्ट्रेट कसया,कुन्दन सिंह क्षेत्राधिकारी कसया,थानाध्यक्ष कसया आशुतोष कुमार तिवारी,नि0अ0 दिग्वजिय नारायण राय,व0उ0नि0 हरेराम सिहं यादव,उ0नि0विवेक कुमार पाण्डेय,म0उ0नि0 अंजली त्रिपाठी शामिल रही।एसडीएम कसया ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी,अवैध अनैतिक देह व्यापार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संख्त कार्रवाई की जाएगी,सूचना पर छापेमारी जारी रहेगा।क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह ने कहा कि इस प्रकार के अवैध गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जहां से भी सूचना मिलेगी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi