कसया/कुशीनगर । यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रतिवर्ष दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची जारी करता है।यह सूची विश्व के सभी शोध संस्थान तथा विश्वविद्यालय का सर्वे कराने के बाद जारी करता है।इसके लिए कई मानक तय किये जाते है। केंद्रीय कृषि अभियंत्रिकी संस्थान भोपाल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार त्रिपाठी ने सत्र 2020-2021 में इस सूची में स्थान बनाकर कुशीनगर जिले का मान सम्मान बढ़ाते हुए अपने देश का नाम भी गौरवान्वित किया है।बताते चले डॉ मनोज त्रिपाठी कुशीनगर जिले के ग्राम महासोन के निवासी है,इनकी पारम्भिक शिक्षा गाँव के प्राथमिक विद्यालय, इण्टर पावनागर फाजिलनगर व उच्च शिक्षा दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय से किया।शुरू से कठोर मेहनती, अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक ब्यक्ति हैं।डॉ त्रिपाठी को इसके पहले कई अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित किया जो चुका है।इनकी इस उपलब्धि पर इनके पिता योगेंद्र त्रिपाठी, चाचा गणेश शर्मा त्रिपाठी, रामाधार त्रिपाठी ,भाई प्रमोद त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी ,धीरेन्द्र त्रिपाठी , अन्य मित्रगण व गणमान्य लोंगो ने बधाई दी है।
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…