News Addaa WhatsApp Group Join करें

लापरवाही पर चला प्रशासनिक चाबुक, आरआई–लेखपाल को नोटिस से मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 20, 2025  |  7:06 PM

924 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लापरवाही पर चला प्रशासनिक चाबुक, आरआई–लेखपाल को नोटिस से मचा हड़कंप WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील में लापरवाह राजस्व कर्मियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा एक्शन मोड में नजर आईं और उनकी सख्ती से तहसील में हड़कंप मच गया। फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने और समय से रिपोर्ट न देने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व कर्मियों पर गाज गिराई गई है।।एसडीएम आकांक्षा मिश्रा के निर्देश पर तहसीलदार महेश कुमार ने राजस्व निरीक्षक हरि नारायण एवं लेखपाल रामचन्द्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जैसे ही नोटिस की कार्रवाई सामने आई, तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अब कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय मानी जाएगी।

एसडीएम की इस सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि तमकुहीराज तहसील में अब बहाने नहीं, जवाबदेही चलेगी। आमजन को राहत देने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking