सलेमगढ़/कुशीनगर । हनुमान जी का राम की भक्ति हमेशा अनुसरणीय रहेगा। राम भक्ति में हमेशा लीन रहने वाले हनुमान भक्तो पर हमेशा भगवान राम की कृपा रहती है, राम जी को अपने वश में करने के लिए हनुमान की आराधना अपने आप में एक प्रयोग है।
उक्त बाते शनिवार को पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के प्रथम दिन की कथा की श्री गणेश करते हुए कथा वाचक पंडित श्री राम अवध शुक्ल ने अपनी हनुमान कथा में भक्तो की डुबकी लगवाते हुए कही। उन्होंने कहा की रामजी वीर है,प्रभु राम जी जंगवंदन है, तो हनुमान जी महा जंग वंदन है। तुलसी दास जी हमेशा हनुमान जी को अपने वर्णन में आगे रखा विश्व कल्याण के लिए राम जी का जन्म हुआ, रामकाज के लिए हनुमान जी का जन्म हुआ।
ब्यास गद्दी से बोलते हुए कथा वाचक श्री शुक्ल ने कहा की राम चरित्र के रसिया हनुमान जी का पूजा पाठ करने से पांच देवता रामजी, भोले नाथ जी,लक्ष्मण जी,जानकी जी हमेशा खुश रहते है। जब भगवान की असीम कृपा होती है तभी सत्संग होता है। सत्संग के बिना मानव जीवन अधूरा है, राम कथा का महत्व हर युग में रहा है। इस लिए हमे कथा सत्संग में का रसवादन करने में अपने को पीछे नही रखना चाहिए। कलयुग में भगवान राम की आराधना में लीन होने के लिए हनुमान जी का आराधना पहले किया जाना चाहिए।
हनुमत कथा और पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के यजमान पूर्व प्रधान घनश्याम गुप्ता, यजमान मुन्ना राय, ग्राम प्रधान लतवा मुरलीधर वरिष्ठ अधिवक्ता पत्रकार बाबू रजनीश राय, सामाजिक समाज सेवी अवधेश राय, पत्रकार सुरेन्द्र नाथ दिवेदी द्वारा ब्यास जी की आरती कर आज की कथा का विश्राम किया गया.
इस अवसर पर समाज सेवी राजू राय,टुनटुन राय,जयप्रकाश कुशवाहा, विनोद राय, संतोष राय,विरेन्द्र पांडेय ग्राम प्रधान,द्वारिका राय, उमेश राय, ओमप्रकाश कुशवाहा,शशि राय, दिग्विजय राय, अवध गुप्ता, सुभाष यादव,अरविंद गुप्ता,राजेश राय, आशुतोष राय, रंजन राय,सहित भारी सख्या में पुरुष और महिलाएं कथा की रसवादान किया। वही शांति सुरक्षा बंदोबस्त में स्थानीय तमकुहीराज थाना की महिला और पुरुष पुलिस बल उपस्थित रहे।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…