News Addaa WhatsApp Group

लतवा बजार: पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली भव्य शोभा यात्रा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 2, 2024  |  5:36 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लतवा बजार: पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली भव्य शोभा यात्रा

सलेमगढ़/कुशीनगर । तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार में नव निर्मित पंचमुखी हनुमत मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महायज्ञ का श्री गणेश का आगाज आज भव्य शोभा यात्रा से शुरू हुआ।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

मंदिर के प्रांगण से सनातन भक्तो द्वारा भगवान राम, सीता, की झाकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाल कर पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के विषय में लोगो को जागरूक किया गया। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में पुरुष, बच्चे,महिलाएं ने भाग लेकर शोभा यात्रा को सफल बनाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई।

बताते चले की राष्ट्रीय राज मार्ग लतवा बाजार में स्थित नव निर्मित पंचमुखी हनुमत मंदिर से अपने निर्धारित समय से हाथी,रथ पर सवार भगवान राम,सीता की झांकी,के साथ हजारों की संख्या में महिला,पुरुष बच्चो द्वारा अपने आराध्य भगवान की जय घोष ,गगन भेदी नारे,एक ही नारा ,एक ही नाम,जय श्री राम जय श्री राम ,बजरंग बली की जय के उद्घोष की गगन भेदी नारा,लगाते और झूमते हुए भक्तो ने भव्य शोभा यात्रा निकाली जो हजारों की संख्या में पैदल चलते हुए मंदिर परिसर से हाईवे चौराहे टड़वा मोड़ से खुदरा,सरेया खुर्द होते हुए गोपालगंज जिले के गोपालपुर (बिहार)थाना क्षेत्र के जीरो आड़ी से इक्कीस सौ कन्याओं ने जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे।

शोभा यात्रा में काशी से पधारे यज्ञाचार्य पंडित धनंजय त्रिपाठी जी महाराज,कथा वाचक राम अवध शुक्ल जहा शोभा यात्रा में पैदल चल रहे थे, वही पूर्व प्रधान घनश्याम गुप्ता, टुनटुन राय, अवधेश राय, ऋषि ठाकुराई ,जयप्रकाश कुशवाहा, मुन्ना राय, विनोद राय, संतोष राय, विरेन्द्र पांडेय प्रधान, द्वारिका राय, उमेश राय, ओमप्रकाश कुशवाहा, शशि राय, दिग्विजय राय,अवध गुप्ता, सुभाष यादव, अरविंद गुप्ता,राजेश राय,आशुतोष राय,रंजन राय सहित हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाए मौजूद रहे।

शांति सुरक्षा बंदोबस्त में स्थानीय तमकुहीराज पुलिस काफी सतर्क मुड़ में रही। वही इस दुर्लभ क्षण को अपने अपने मोबाइल में कैद करने के लिए लड़के और लड़कियां बेताब दिखी।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking