News Addaa WhatsApp Group Join करें

लग्जरी कार से बिहार भेजी जा रही 10 पेटी अवैध शराब बरामद प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह की टीम ने दबोचे दो अंतरराज्यीय तस्कर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 26, 2025  |  3:42 PM

240 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लग्जरी कार से बिहार भेजी जा रही 10 पेटी अवैध शराब बरामद प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह की टीम ने दबोचे दो अंतरराज्यीय तस्कर

 

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर । बिहार में शराबबंदी के कारण पनपे अवैध कारोबार पर कुशीनगर पुलिस ने करारी चोट की है। बीती रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने लग्जरी कार से बिहार भेजी जा रही 10 पेटी (450 पाउच, कुल 90 लीटर) अवैध देशी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस बड़ी कार्रवाई की कमान प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह ने संभाली।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह की देखरेख में संचालित अभियान के तहत हुई। पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान रवि कुमार पुत्र परमानन्द गुप्ता
,मनीष राज पुत्र परमानन्द गुप्ता (निवासी: रामनरेश नगर वार्ड नं-10, थाना टाउन गोपालगंज, बिहार) के रूप में हुआ है, पकड़े गए शराब तस्कर पिता पुत्र है। जिनके कब्जे से 10 पेटी बन्टी-बबली ब्रांड अवैध देशी शराब (450 पाउच, लगभग 90 लीटर),लग्जरी कार मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स (UP32PQ6169) की बरामदगी करते हुए स्थानीय पुलिस थाना तरयासुजान में मुकदमा संख्या 308/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यहां बताना चाहूंगा कि इस सफलता को दिलाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह,उप निरीक्षक आलोक सिंह,उप निरीक्षक शशि कुमार,आरक्षी संदीप गोड़,आरक्षी इन्द्रसेन कुमार,आरक्षी रामसिंह की भूमिका सराहनीय रही।

🔹 कैसे पकड़े गए तस्कर?

रात में गश्त कर रही पुलिस टीम ने संदिग्ध लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली। अंदर से शराब की खेप मिली और दोनों तस्कर मौके पर ही दबोच लिए गए।

🔹 एसपी का सख्त रुख

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। इसी का नतीजा है कि लगातार तस्करों की धरपकड़ हो रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता ने तस्करों की योजना नाकाम कर दी। स्थानीय लोग इस कार्रवाई की जमकर सराहना कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking