मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम पंचायत सोनिया में शनिवार को”एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम तथा वन महोत्सव 2024 के तहत “पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ” वृक्षारोपण जन आन्दोलन के तहत वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी मनरेगा राकेश ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वृक्षारोपण अभियान एक बहुत बड़ा अभियान है।एक वृक्ष दर्जनों परिवार को आक्सीजन प्रदान करता है। वृक्ष के बिना जीवन अधूरा है। बीडीओ मोतीचक रामानंद वर्मा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए प्रयाप्त मात्रा में पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है।
इसलिए आप सभी लोग अपने घर एक एक पौधा अवश्य लगाएं।इस दौरान ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह, एपिओ आलोक कुमार यादव, सचिव समर जीत सिंह , शैलेन्द्र सिंह, ब्लाक टीऐ रामकृपाल, जेई एमआई बिनोद कुमार, टीऐ अवनिन्द्र कुमार पाण्डेय,ब्यास सिंह , रामू राव आदि मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…