कुशीनगर। शराब प्रेमियों के लिए फिर एक बुरी खबर हैं। होली के त्योहार पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शराब के नशे में होने वाले छोटे-मोटे विवादों को देखते हुए यह फैसला जिला आबकारी अधिकारी ने लिया है। शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग के अफसरों की नजर रहेगी। जिससे ठेकों पर चोरी छिपे शराब न बिक सके। जिला आबकारी अधिकारी ने निर्देश दिया है कि 17 मार्च शाम पांच बजे से 18 मार्च शाम छह बजे तक देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर व भांग के समस्त फुटकर व थोक अनुज्ञापन पूर्णतया बन्द रखे जायेंगे। इस निर्देश का शत-शत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंदी के लिए संबंधित अनुज्ञयापियों को किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति देय नहीं होगी।
जिला आबकारी अधिकारी ने न्यूज़ अड्डा के प्रश्न के उत्तर में कहा की जनपद कुशीनगर में अबतक 18 मार्च को मदिरा के सभी दुकाने बन्द करने की फैसला लिया गया है। अगर इसमें कुछ संसोधित होता है तो फिर अनुज्ञापियो को सूचित कर दिया जाएगा।
जानकारी हो की अपर जिलाधिकारी ने 18 और 19 मार्च को जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…