कुशीनगर । जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव स्थित कोटवा टोले में लक्ष्मी पूजा पंडाल में देर रात साउंड से गाना बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की नौबत आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंडाल में गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई मामले में बात बढ़ने पर सुग्रीम चौहान नामक युवक ने आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुनील साहनी एवं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सुनील साहनी की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरे घायल का भी इलाज जारी है। सूचना मिलने पर खड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
थाना खड्डा के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण में घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों की गहराई से छानबीन की जा रही है।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…