News Addaa WhatsApp Group Join करें

लक्ष्मीपुर देउरवा की टीम विजेता बन ट्राफी पर जमाया कब्जा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 26, 2025  |  6:48 PM

281 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लक्ष्मीपुर देउरवा की टीम विजेता बन ट्राफी पर जमाया कब्जा WhatsApp
Responsive image

बोदरवार,कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा शाहपुर में आयोजित एक दिवसीय बालीबाल ( हस्त कंदूक ) प्रतियोगिता में काटें का मुकाबला करते हुए लक्ष्मीपुर देउरवा की टीम जहाँ विजेता बन ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया वहीं गोपालपुर की टीम उपविजेता रही l और ग्राम प्रधान रामाकांत प्रसाद द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया I

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा शाहपुर में स्वo रामचंद्र चौरसिया एवं स्वo रामकृपाल चौरसिया की स्मृति में गाँव के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसंबर गुरुवार को आयोजित किया गया l इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के बनकटिया, घुरहुपुर, कप्तानगंज, भटहट, बासथान, गढवा, गोपालपुर, अहिरौली, छपिया, लक्षमीपुर देउरवा, औरँगाबाद, मुहम्मदचक, गनेशपुर आदि जगहों से बालीबाल के खिलाड़ियों की टीमों ने प्रतिभाग किया l एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में एक दूसरे टीम के खिलाड़ियों के साथ काँटे का मुकाबला करते हुए फाईनल मैच में पहुँची लक्ष्मीपुर देउरवा की टीम के खिलाड़ियों द्वारा गोपालपुर की टीम के खिलाड़ियों को मात देते हुए विजेता बन जहाँ ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया गया l वहीं गोपालपुर की टीम उपविजेता रही I इस प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों द्वारा अच्छे खेलों का प्रदर्शन किया गया l तथा दर्शक दीर्घा में मौजूद ग्रामीण एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में भाग लिए हुए खिलाड़ियों के खेल को देख कर उत्साहित हो रहे थे l और ताली बजा – बजा कर खिलाडियों के हौसलों को आफजाई भी कर रहे थे I प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के चिकित्साधिकारी डाo एचo एनo बहुगुणा व विशिष्ट अतिथि के रूप में नेत्र चिकित्सक डाo सूरज निगम रहे l तथा निर्णायक की भूमिका में सुल्तान खां और सह निर्णायक नित्यानंद पटेल का निष्पक्ष निर्णय काफी सराहनीय रहा l

इस दौरान अनिरुद्ध पटेल, सेतबान सिंह, संदेश चौरसिया, अमरनाथ चौरसिया, सच्चिदानंद चौरसिया, शैलेंद्र चौरसिया, शेषनाथ पटेल, धर्मदेव पटेल, साहिल अंसारी, शाहदाब अली, जाफर अली, रियाज अली, सोनू, इब्राहिम अली, रफीक अली, इसराइल अली, राजेश सिंह, शैलू चौरसिया, आजाद अली, रामतपेसर भारती, करन भारती, विशाल कुमार, अमरजीत यादव, अविनाश यादव, चंद्रशेखर यादव, दीपू पटेल, सुमित गुप्ता, अभिषेक भारती, विनय भारती, संदीप भारती, अनिल चौरसिया, कृष्णा चौरसिया व गिरिजेश विश्वकर्मा सहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking