News Addaa WhatsApp Group Join करें

लम्बे समय से बदहाल है मुख्य सड़क, आमरण अनशन की चेतावनी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 2, 2026  |  7:46 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लम्बे समय से बदहाल है मुख्य सड़क, आमरण अनशन की चेतावनी
  • दर्जनो गांवों के लोगों का सुगम आवागमन होता है प्रभावित
  • सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त, बने गड्ढे

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र में रामपुर बांगर, नौका टोला, बिंदवलिया, बड़ी टोला, कुट्टी टोला, जीवनपुर, भेड़ी जंगल होते हुए छपिया, छितौनी और कोप जंगल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक इस सड़क की स्थिति में कोई अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

आपके लिए और..- बहादुरी को सलाम! एसटीएफ के रणधीर सिंह को मुख्यमंत्री वीरता...

सड़क के क्षतिग्रस्त होने से इससे जुड़े दर्जनों गांवों के हजारों किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण रोजमर्रा के आवागमन के साथ कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

इस संबंध में कांग्रेस कमेटी कुशीनगर के जिला महामंत्री लालबाबू कनौजिया ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं कराया गया तो वह आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान राजू कुशवाहा, नन्नू यादव, नरेश यादव, बीगू दिवाकर, बृजेश, गिरिजेश, भारत यादव, संजय यादव, बीगू यादव, राजाराम, ओमप्रकाश, नगीना आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम की फटकार का असर, रातोंरात गिट्टी-छाई से भरे गए सर्विस लेन के गड्ढे
एसडीएम की फटकार का असर, रातोंरात गिट्टी-छाई से भरे गए सर्विस लेन के गड्ढे

ऑटो पलटने के बाद हरकत में आया महकमा, अब सवाल—निर्माण के दौरान ही क्यों…

मुश्किल की घड़ी में जनता के बीच तमकुहीराज तहसील प्रशाशन, बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच रही राहत
मुश्किल की घड़ी में जनता के बीच तमकुहीराज तहसील प्रशाशन, बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच रही राहत

जवही दयाल, रकबा जंगली पट्टी और बांका खास में प्रशासन सक्रिय, भोजन-दूध व केले…

चोरों ने रात में घर किया साफ, नकदी-जेवर समेत 11 लाख की चोरी का आरोप
चोरों ने रात में घर किया साफ, नकदी-जेवर समेत 11 लाख की चोरी का आरोप

1 लाख नकद समेत करीब ₹10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर,…

झाड़ियों में गुम हुई मुख्य सड़क की पटरी, हादसों का बढ़ा खतरा
झाड़ियों में गुम हुई मुख्य सड़क की पटरी, हादसों का बढ़ा खतरा

नरकट और झाड़ियों से संकरी हुई टू-लेन सड़क, संकेतक भी ढके; तेज रफ्तार वाहनों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking