News Addaa WhatsApp Group Join करें

लोकसभा चुनाव: एसपी धवल जायसवाल ने असामाजिक तत्वों को दी चेतावनी..बोले- पुलिस की सोशल मीडिया पर विशेष नजर, अगर ऐसा किया तो जाना पड़ेगा जेल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 24, 2024  |  1:28 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोकसभा चुनाव: एसपी धवल जायसवाल ने असामाजिक तत्वों को दी चेतावनी..बोले- पुलिस की सोशल मीडिया पर विशेष नजर, अगर ऐसा किया तो जाना पड़ेगा जेल WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर। जिले में सातवे  चरण में लोकसभा चुनाव के लिए एक जून को मतदान होना है चुनाव का प्रचार प्रसार सभी दलों द्वारा अपने चरम पर हैं, ऐसे में शांति पूर्वक माहौल में चुनाव कराने को लेकर जिले भर में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का  उलंघन न करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्ण मतदान करवाने व तस्करों पर पैनी नजर रखने सहित चुनाव संबंधी पुलिस की तैयारियों को लेकर जिले के एसपी आईपीएस धवल जायसवाल पूरी तरह मुस्तैद है। जिले में आने जाने वाले मुख्य मार्गो से लेकर शहर में पुलिस सुरक्षा को बढ़ा दिया है और वही बारीकी से संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।
न्यूज अड्डा संवाददाता से बात करते हुए कुशीनगर जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस धवल जायसवाल ने बतया कि नोट, शराब, उपहार बांटने से लेकर सोशल मीडिया पर फैलाने वाली पोस्ट और ब्लाक में मैसेज भेजने वाले प्रत्याशियों व ग्रामीणों पर 24 घंटे पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस स्पेशल सेल आपत्तिजनक और भ्रामक संदेशों पर नजर रख रही है। अगर कहीं से भी भ्रामक संदेश मिलते हैं तो तुरंत कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम पर सुरक्षा के प्रबंधों की समीक्षा भी समय से समय से की जा रही है।जिले में संवेदनशील व अतिसंवेदशीन केन्द्र चिन्हित किए गए हैं, इन पर विशेष नजर रखी जा रही है।  चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन ना हो, इसके लिए स्पेशल टीम गठित की है।
सोशल मीडिया पर संदेश, नेगेटिव बीट, इसके अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फोटो एडिट कर किसी भी तरीके की भ्रामक जानकारी सामने आती है। तो पुलिस फैक्ट चेक कर तुरंत सही जानकारी प्रसारित करेगी और भ्रामक जानकारी देकर माहौल बिगाड़ने वालों को पकड़कर जेल भेजेगी। जिले की बाहरी सीमाओं पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर वहा 24 घंटे निगरानी की जा रही है।कुशीनगर जिला को तीन तरफ से बिहार सीमा जुड़ती है, जहा पर अस्थाई चेक पोस्ट की संख्या बढ़ा कर  सतर्कता कायम रखते हुए आने जाने वाले वाहनों की संघन चेकिंग कराई जा रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश बिहार सीमा से जोड़ने वाले हाइवे पर  पुलिस ने चेक पोस्ट पोस्ट लगा रखी है। वहां लगी चेक पोस्ट पर सतर्कता बढाने के निर्देश दिए गए है।
आगे एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि चेकपोस्ट पर लगातार सघन निगरानी रखी जा रही है, प्रत्येक वाहन चालक व यात्री से पूछताछ व तलाशी की जानी चाहिए का निर्देश दिया गया है। साथ ही देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वही थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं की चौक-चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करें, देर रात गांवों में पैट्रोलिंग करने के आदेश दिए गए है। हाईवे के किनारे स्थित ढाबा,लाइन होटलों पर पैनी निगाह लगाई गई है। बहरहाल  हर कीमत पर शांति पूर्वक माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने का संकल्प एसपी धाकड़ धवल ने ले रखी है,जिसके लिए टीम भावना से दिन रात प्रयासरत दिखाई दे रहे है।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking