News Addaa WhatsApp Group

मोतीचक सीएचसी पर कोविड टीकाकरण के लिए लगी रही लंबी लाइन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 4, 2021  |  5:21 PM

793 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक सीएचसी पर कोविड टीकाकरण के लिए लगी रही लंबी लाइन
  • 18 पल्स युवाओं में टीका के प्रति दिख रही जागरूकता

हाटा/कुशीनगर | विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार पर शुक्रवार को स्लॉट बुक किये 18 वर्ष से 44 तक के लोगों की कोविड टीकाकरण के लिए लाइन लगी रही वही 45 से ऊपर के लोग भी दूसरी खुराक के लिए पहुँच रहे थे । गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार सजग है और स्वास्थ्य विभाग भी कमर कस कर तैयार है विभिन्न गांवों में कोविड जांच एवं टीकाकरण के लिए आरआरटी की टीम भी पहुँच रही है।सीएचसी मोतीचक पर टीकाकरण कराने के बाद लाभार्थी सचिन मद्धेशिया ने बताया कि टीका लगवाने के प्रति कंफ्यूज था लेकिन स्वस्थ्य विभाग द्वारा सही जानकारी देकर भ्रम को दूर किया गया जिससे आज वेक्सिनेशन कर रहा हूँ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एल एस सिंह ने बताया कि टीकाकरण कार्य मे निरंतर तेजी आ रही है लोग जागरूक हो रहे है। वैक्सीन इंचार्ज राकेश कुमार मद्धेशिया ने बताया कि स्लॉट बुक किये लोगों को फोन कर सूचना देना पड़ रहा है तब वह लोग टीकाकरण के लिए आ रहे है लोग भ्रम व अफवाहों पर ध्यान न दे नंबर आने पर टीकाकरण अवश्य कर लें।शुक्रवार को लगभग 196 लोगों का 4 बजे तक टीका लगाया गया था ।इसी क्रम में डॉ. सुधीर कुमार तिवारी ने नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने ग्राम पंचायत रोहुआ मच्छरगाव में शीरो सर्वे का कार्य शुरू हुआ जिसमें गांव को चार भागों में बांटकर 24 लोगों का सेम्पल लिया गया शीरो सर्वे में मनुष्य के शरीर मे कितना एंटीबॉडी बना उसकी जांच होगी।यह सर्वे आगे डोम बरवां,भलुहा में भी होना है।इस अवसर पर ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर सुनील कुमार,वैक्सीन इंचार्ज राकेश मद्धेशिया,गुड़िया मिश्रा, रिंकू मिश्रा, रंजू दृवेदी,कुसमावती देवी,सीएचओ रामसेवक त्यागी,प्रियंका शर्मा,रेनू गुप्ता, बीएचडब्लू आदित्यनाथ सिंह,आरोग्य मित्र चन्दन कुमार श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking