News Addaa WhatsApp Group

Madanpur Devi Asthan/मदनपुर देवी मां के दरबार से निराश नहीं लौटता है कोई भक्त

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 1, 2022  |  4:13 PM

1,892 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Madanpur Devi Asthan/मदनपुर देवी मां के दरबार से निराश नहीं लौटता है कोई भक्त
  • नवरात्रि पर कल यानि शनिवार से महिने भर चलेगा मदनपुर देवी मां का दर्शन पूजन
  • यूपी व बिहार की सीमा पर स्थित है मदनपुर देवी स्थान

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित बिहार के मदनपुर जंगल के बीच मां मदनपुर देवी का एक प्रसिद्ध मन्दिर है। नवरात्र में यूपी बिहार सहित नेपाल देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर कर देवी माता का दर्शन करते हुए मन्नते मांगते हैं। मान्यता है कि मां के दरबार से आज तक कोई भक्त निराश नहीं लौटा है। यही कारण है कि नवरात्र ही नहीं बल्कि हमेशा मां के दरबार में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

कैसे पहुंचे मंदिर: कुशीनगर के उत्तरी छोर पर स्थित खडडा क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी से लगभग चार किमी पर बिहार का मदनपुर वन क्षेत्र पड़ता है। इसी मदनपुर जंगल के घनघोर जंगलों के बीच मां मदनपुर देवी का स्थान है।

क्या है मंदिर का पौराणिक इतिहास: मन्दिर के महंत के मुताबिक मां मदनपुर देवी स्थान कभी राजा मदन सिंह के राज्य के अधीन आता था। जहां राजा कभी कभार इस जंगल में शिकार करने आया करते थे। इसी दौरान राजा को सूचना मिली की रहसू गुरु नामक साधु उनके रियासत के जंगलों के बीच बाघ के गले में सांप बांधकर धान की मड़ाई करता है। यह सुन राजा सैनिकों के साथ मौके पर पहुंच गये और वह दृश्य अपनी आखों से देख अचम्भित हो गये।

Madanpur Devi Place

Madanpur Devi Place

उसके बाद राजा ने रहसू गुरु से इस रहस्य की जानकारी लेते हुए देवी मां को सामने बुलाने की जिद पर अड़ गये। इस पर रहसू गुरु ने राजपाठ का सर्वनाश होने की बात कहते हुए राजा को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन राजा उसे सजा देने की बात कहते हुए अपनी बातों पर अटल रहे। तब थक हार कर रहसू ने देवी का आह्वावन किया जिस पर देवी कामाख्या से चलकर खन्हवार में विश्राम करती हुई थावें पहुंची। देवी के थावें पहुंचने के बाद रहसू ने एक बार राजा को फिर चेताया लेकिन राजा नहीं माने। इसी दौरान देवी मां भक्त रहसू का सिर फाड़ते हुए हाथ का कंगन दिखाया, जिसे देख राजा मूर्छित होकर जमीन पर गिर पडे़ और फिर नहीं उठे। इसके बाद राजा का परिवार व सारा साम्राज ही तहस नहस हो गया।

मदनपुर माता ने स्टेट परिवार की गर्भवती बहू को किया माफ: देवी मां की प्रकोप से बचते हुए राजा की गर्भवती बहू बिहार के बड़गांव स्टेट पहुंची तो देवी मां बहू का विनाश करने लिए उसके पीछे लहुआर होते हुए बडगांव पहुंची। जहां बहू को गर्भवती देख देवी मां उसे माफ करते हुए मदनपुर जंगल के बीचो बीच पिण्डी का रुप धारण कर स्थापित हो गयीं। इसी दौरान जंगल में गाय चराने गये हरिचरण नामक व्यक्ति की नजर पिण्डी पर पड़ी। उसने देखा कि एक गाय पिण्डी के स्वरुप पर अपना दूध गिरा रही है। यह देख हरिचरण पिण्डी के आसपास की सफाई कर वहां पूजा करना शुरु कर दिया। हरिचरण की भक्ति से प्रसन्न होकर देवी मां प्रकट होते हुए उसकी रखवाली के लिए एक बाघ प्रदान किया। इसके बाद इसकी चर्चा क्षेत्र में चारो तरफ फैल गयी। इसकी जानकारी बडगांव स्टेट को हुई तो उन्होंने पिण्डी की जगह एक मन्दिर का निर्माण कराया। जहां दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचकर नवरात्र में पूजन अर्चन कर मन्नते मांगते हैं।

Madanpur Devi Place

Madanpur Devi Place

नवरात्रि के दौरान यहां लगता है मेला: चैत्र नवरात्रि व शारदीय नवरात्रि पर यूपी सीमा पर स्थित बिहार के घने जंगलों में मदनपुर देवी स्थान पर विशाल मेला लगता है जहां यूपी व बिहार से आने वाले देवी भक्त नारीयल व चुनरी चढ़ाते हैं। मनौती पूरी होने लोग बकरे की बलि भी देते हैं। मान्यता है कि भक्तों की मुराद मां अवश्य पूरी करती हैं, कोई खाली हाथ दरबार से नहीं जाता।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking