News Addaa WhatsApp Group Join करें

महराजगंज: कथित भाजपा नेता ने किया 200 ईवीएम बदलने का दावा, वायरल वीडियो के मामले में भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज! देखे वायरल वीडियो!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 7, 2022  |  1:55 PM

1,424 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महराजगंज: कथित भाजपा नेता ने किया 200 ईवीएम बदलने का दावा, वायरल वीडियो के मामले में भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज! देखे वायरल वीडियो!

महराजगंज। विधान सभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान आज है। इसी बीच एक भाजपा नेता के ईवीएम बदले जाने का दावा करते हुए एक वायरल वीडियो ने जिले में सनसनी मचा दी है। दरअसल यह वायरल वीडियो महराजगंज जिले से जुड़ा है, जहां 200 ईवीएम बदलने की बात एक शख्श कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। डीएम ने इस वीडियो को भ्रामक बताते हुए कार्रवाई का आदेश दिया था। हालांकि ‘न्यूज अड्डा’ वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

आपके लिए और..- एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक...

देखे वायरल वीडियो!

जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया: वायरल वीडियो में एक शख्स जो पार्टी से जुड़ा है। वह एक पार्टी प्रत्याशी को जीत दर्ज कराने के लिए ईवीएम बदलने का जिक्र कर रहा है। वीडियो में निर्दल प्रत्याशी को हराने के लिए शख्स ईवीएम का जिक्र कर रहा है। वायरल वीडियो का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। इस मामले में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। वीडियो वायरल होने से जिले में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

सुने क्या बोले जिलाधिकारी!

जिलाध्यक्ष ने कहा- नहीं है आरोपी भाजपा नेता: इस मामले में भाजपा के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने बताया कि नरेन्द्र खरवार भाजपा नेता नहीं है। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।ऐसे में ये जाँच के बाद पता चलेगा कि मानसिक बीमार है या नही।फिलहाल इस वीडियो ने जिले में राजनीतिक ताप को तेज कर दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking