News Addaa WhatsApp Group Join करें

मामूली विवाद में चाकूबाजी, 24 घंटे के भीतर तमकुहीराज पुलिस ने दोनों आरोपी को भेजे जेल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 17, 2025  |  4:06 PM

1,012 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मामूली विवाद में चाकूबाजी, 24 घंटे के भीतर तमकुहीराज पुलिस ने दोनों आरोपी को भेजे जेल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कस्बा तमकुहीराज में मामूली कहासुनी के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की तड़के तमकुहीराज कस्बे में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। विवाद के दौरान चाकू चलने से बिनोद पुत्र रघुनाथ, निवासी वार्ड नंबर दो यशोदा नगर, तमकुहीराज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से वादिनी सीमा देवी द्वारा दो आरोपियों के विरुद्ध तमकुहीराज थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

अभियोग पंजीकृत होने के बाद चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्र के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव एवं आरक्षी नीतेश सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी अभियुक्त आदित्य कुमार उर्फ निखिल पुत्र वीरेन्द्र एवं सोनू उर्फ शुभम पुत्र जनार्दन प्रसाद, निवासीगण कोईंदी बुजुर्ग थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking