कसया/कुशीनगर । धम्म ध्वजाधारी परिषद के राष्ट्रीय संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य पीठाधीश्वर दशरथ गद्दी चौबुर्जी मन्दिर अयोध्या महन्थ बृज मोहन दास जी महाराज ने प्रकृति अनाथ आश्रम, भारत के राष्ट्रीय प्रबन्धक, कुशल सामाजसेवी मनोज कुमार दास को परिषद का राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है।
श्री दास जनपद कुशीनगर के कसया विकास खण्ड अंर्तगत ग्राम धुरिया के निवासी हैं और शिक्षा, सेवा, धर्म के कार्यों में हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया तो साथ ही मस्जिदों, ईदगाहों व कब्रगाहों कभी जीर्णोद्धार कराया। आश्रम के सहयोग से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर हजारों गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करवाये। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री दास के कर्मठता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी परिषद का परम गुरुदेव ने नामित किया है।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…