News Addaa WhatsApp Group

जनपद में जहाँ कोरोना के मामले ज्यादा है वहाँ की बाजारे बंद रहेगी- जिलाधिकारी कुशीनगर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 3, 2021  |  6:49 PM

980 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जनपद में जहाँ कोरोना के मामले ज्यादा है वहाँ की बाजारे बंद रहेगी- जिलाधिकारी कुशीनगर

कुशीनगर | विकास भवन स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को नकली सेनीटाइजर के मामले में अभियुक्त फार्मेसिस्ट पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक और उप जिलाधिकारी को यह निर्देश दिया कि जनपद के कुछ जगहों पर जहां कोविड के मामले ज्यादा हैं वहां बाजार बंद रहेंगे । इस क्रम में सेवरही , फाजिलनगर तथा पडरौना के गांधीनगर में बाजार बंद रखने का निर्देश दिया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने डी0 पी0 ओ0 को निर्देशित किया कि वैसे बच्चों का चिन्हीकरण किया जाए जिनके मां बाप की कोविड से मृत्यु हुई हो। डी0पी0आर0ओ0 को प्रवासी/मजदूर/ठेले वाले /रेहड़ी वाले /खोमचे वाले इत्यादि लाभार्थियों के संबंध में पूछताछ की जिनके खाते में प्रति माह ₹ 1000 भेजे जाने हैं। उक्त बैठक में उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट पाइपलाइन, लैब, वेंटिलेटर के प्रगति संबंधी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्र पर आयुष्मान कार्ड, किसान कार्ड के लिए लोगो को प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने सफाई कार्यो का भी जायजा लिया, टीकाकरण की रिपोर्ट ली एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस अवसर पर जिला अधिकारी एस0 राजलिंगम, अपर पुलिस अधीक्षक ए पी सिंह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता, उप जिलाधिकारी रामकेश यादव सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking