News Addaa WhatsApp Group Join करें

मथौली बाजार: बी ईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 14, 2024  |  8:00 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली बाजार: बी ईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

मथौली बाजार/कुशीनगर । खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार ने बुधवार को मोतीचक के आधार दर्जन विद्यालयों की जांच किया। इस दौरान उन्होंने नवीन नामांकन, नामांकन के सापेक्ष उपस्थित, स्कूल रेडिनेंस प्रोग्राम, निपुण अभियान , मीड डे मिल आदि के साथ साथ बिना मान्यता विद्यालयों की भी जांच किया। जिससे बीना मान्यता प्राप्त विद्यालयों में हड़कंप मच गया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

बीईओ ने कम्पोजित विद्यालय पुरैनी का जांच किया। जिसमें सात अध्यापक एवं एक शिक्षा मित्र की तैनाती थी। सभी शिक्षक उपस्थित मिले 197 छात्र के सापेक्ष 135 छात्र उपस्थित मिले।पठन पाठन, अच्छी पानी,मीड डे सभी गुणवत्ता पूर्ण मिले। प्रधानाध्यापक मुन्ना सिंह को शाबाशी दिए।

प्राथमिक विद्यालय मुसहरी में तीन अध्यापक एक एक शिक्षा मित्र की तैनाती थी। जिसमें एक शिक्षका विजय लक्ष्मी सीएल पर थी 108 छात्रों के सापेक्ष 51 छात्र उपस्थित मिले। पठन पाठन अच्छा मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सतभरिया, आर बी एस के चिल्ड्रेन स्कूल हरपुर बाजार, आदर्श पब्लिक स्कूल सतभरिया का भी निरीक्षण किया। जिसमें आर बी एस के चिल्ड्रेन स्कूल 12,30 बजे बन्द मिला। वहीं आदर्श पब्लिक स्कूल सतभरिया में मान्यता से से ज्यादा कक्षाएं संचालित मिला। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर बीईओ ने कहा कि दोनों विद्यालयों पर नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking