News Addaa WhatsApp Group

मोतीचक: शिक्षा से ही एक बेहतर समाज का निर्माण : अजय

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

May 9, 2024  |  8:16 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: शिक्षा से ही एक बेहतर समाज का निर्माण : अजय

मथौली बाजार/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में स्थित एम के पब्लिक स्कूल का तीसरा वार्षिकोत्सव बुधवार की शाम को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

मुख्य अतिथि पूर्व आरटीओ लखनऊ व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश हांकी एसोशिएशन अजय कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा से ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। विद्यालय के यही बच्चे विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

विद्यालय के प्रबंधक पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेंहदी हसन ने कहा कि वार्षिकोत्सव के आयोजन का मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ ही कला और संस्कृति से जोड़ना है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में मददगार साबित होते हैं। अंत में मुख्यअतिथि द्वारा विद्यालय के प्रत्येक कक्षा मे सर्वोच्च अंक व विघालय में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साइकिल व प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया।
संचालन कादिर हसन ने किया। प्रधानाचार्य सुभाष कन्नौजिया ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट इस । इस दौरान पूर्व प्रधान प्रेमप्रकाश दुबे, जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला, आकाश गुप्ता,माजिबुल्लाह राही,उपेंद्र राव,सिकंदर गुप्ता,अजय पाण्डेय,नैमुलाह ख़ान ,डा० इरशाद अहमद सिद्धिकी, आफ़ताब,सहिम हसन,अख्तर हसन,अली हसन,नबी हसन आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking