मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सतभरिया के महुआ टोले पर लगा बिजली के पोल एवं तार जर्जर हो गया है। जो दुर्घटना का दावत दे रहा है। जर्जर पोल एवं तार बदलवाने की मांग प्रधान राजेश कुमार ने जिलाधिकारी से की है।
ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को दिए गये प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उक्त टोले पर लगा एलटी का तार एवं पोल वर्षों से जर्जर है। जो आये दिन टूट कर गिर जाता है। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है । और गांव में पोल की आवश्यकता है। जिसको लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ साथ तहसील दिवस पर कई बार लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन आज तक जर्जर पोल एवं तार नहीं बदला गया। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से जर्जर पोल एवं तार बदलवाने की मांग किया है।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…