मथौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 वीर सावरकरनगर में स्थित हनुमानगढ़ी फरदहा के प्रबंधक आशुतोष कुमार त्रिपाठी की पिता स्वर्गीय हरि प्रसाद त्रिपाठी उर्फ फुल बाबू की ग्यारहवीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। उनके पुण्यतिथि पर स्वर्गीय फुल बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। पुण्यतिथि पर ब्राह्मणों को भोजन कराते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही भजन कीर्तन गायको द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा राणा प्रताप राव, संस्कृत विद्या प्रबोधिनी महाविद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य प्रभुनाध पांडेय, संस्कृत विद्या प्रबोधिनी महाविद्यालय के प्राचार्य रामनाथ पांडेय, डॉक्टर मनीष चंद उपाध्याय, माखन तिवारी, शिवनाथ पांडेय, संदीप मिश्रा, नीरज पांडेय, अरविंद शर्मा, प्रमोद कुमार तिवारी, रामगोपाल वर्मा, रामप्रवेश श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, , कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, संजय मिश्र, शकील अहमद, सतेंद्र पांडेय सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…