News Addaa WhatsApp Group

मोतीचक: नवप्रवेशी एवं उत्कृष्ट छात्रो का हुआ सम्मान

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 3, 2024  |  7:36 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: नवप्रवेशी एवं उत्कृष्ट छात्रो का हुआ सम्मान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कंपोजिट विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति ,पी टी एम बैठक, नव प्रवेशी छात्र उत्सव सम्मान समारोह एवं प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह , स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार , विशिष्ट अतिथि जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तथा विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सरिता गुप्ता रही।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में योग्य व प्रशिक्षित शिक्षक कार्यरत हैं परिषदीय छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने अभिभावकों से अपील किया कि आप सभी लोग अपने पाल्यों का शत प्रतिशत नामांकन परिषदीय विद्यालय में करावे एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं ।कार्यक्रम को दिनेश कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, विपिन सिंह, दीपेश सिंह ,मारकंडे नाथ त्रिपाठी, वरूणेशं चंचल पांडेय, हारून रशीद, श्रीधर पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पुरंजय कुमार प्रजापति ने किया ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई के मंत्री मोलई प्रसाद प्रजापति ने समस्त सम्मानित अभिभावक गणों, शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक प्रेम सागर, पुरुषोत्तम कुमार, कृति लता गौतम, अरविंद ,उमेश कुमार सिंह, आशा सिंह, ने विशेष योगदान दिया।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking