News Addaa WhatsApp Group Join करें

मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर का अभियान : 125 परिवारों को वितरित हुई मच्छरदानियाँ–

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 22, 2025  |  5:10 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर का अभियान : 125 परिवारों को वितरित हुई मच्छरदानियाँ–

 

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए समय-समय पर विभिन्न सार्थक कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। इसी क्रम में रविवार शाम रोटरी द्वारा मच्छर जनित रोगों से बचाव के उद्देश्य से कसया क्षेत्र के सेवा बस्ती करमैनी प्रेमवलिया में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के दूसरे दिन लगभग 125 जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानियाँ प्रदान की गईं।

रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोग तेजी से फैलते हैं, जिनसे बचाव के लिए मच्छरदानी एक सरल और प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का यह प्रयास समाज को स्वस्थ रखने की दिशा में एक छोटी लेकिन सार्थक पहल है। इस प्रकार के जन जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक परिवारों तक इसका लाभ पहुँचाया जाएगा।

इस अवसर पर वार्ड सभासद गुड्डू कुशवाहा ने रोटरी क्लब कुशीनगर के इस सामाजिक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंदों को सहयोग देना समाज के प्रति गहरी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव, अमरेंद्र प्रताप नारायण सिंह, अखिलेश शर्मा, अश्विनी जायसवाल, विजय सिंह, डॉ. रिजवान आलम, सत्येंद्र राय, आशीष अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

रोटरी क्लब कुशीनगर की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहते हुए इसे समाजोपयोगी एवं प्रेरणादायक कार्य बताया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking