News Addaa WhatsApp Group Join करें

“मध्यरात्रि में गांव पहुंचे एसपी केशव कुमार, ग्राम सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 3, 2026  |  6:30 AM

672 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“मध्यरात्रि में गांव पहुंचे एसपी केशव कुमार, ग्राम सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद”

कुशीनगर । जनपद में ग्राम सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीती मध्यरात्रि पुलिस अधीक्षक स्वयं गांव पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनीं।
दिनांक 02/03.01.2026 मध्यरात्रि को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सदर डा. अजय कुमार सिंह के साथ थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
संवाद के दौरान एसपी केशव कुमार ने ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस-जनता के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से गांव में सक्रिय संदिग्ध तत्वों, संभावित अपराधों एवं सुरक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा करने का आह्वान किया।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी...

 पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव खुलकर रखे।
एसपी के इस मध्यरात्रि संवाद से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है और पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला
एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला

कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking