News Addaa WhatsApp Group Join करें

मेधावी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 19, 2025  |  6:11 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मेधावी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र मोतीचक के प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग एवं मिशन शिक्षण संवाद मोतीचक के संयुक्त तत्वाधान में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एवं इंस्पायर अवार्ड में चयनित छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र और मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। तथा उनको तैयारी कराने वाले नोडल शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र और मैडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह ने सम्मान समारोह की खुले मन से प्रशंसा की ।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉ० राम जियावन मौर्य ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि आज बेसिक शिक्षा विभाग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को सफल करा रहे है, आज सरकारी स्कूल प्रतिभाओं से भरे हुए हैं। जीवन में सफल होने के लिए आपको लक्ष्य निर्धारित करने और उनके प्रति दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की आवश्यकता है। सफलता आपके लक्ष्यों तक पहुंचने के प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।नपं अध्यक्ष मथौली नवरंग सिंह ने कहा कि जिस घर में शिक्षा नहीं है वह घर अधूरा है। छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे आगे बढ़ने की अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी हाटा अमितेश एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी फाजिलनगर विजय पाल नारायण ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अध्यापकों की जमकर तारीफ की ।

खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार ने कहा कि यूपीएस फर्दमुण्डेरा हर साल सबसे अधिक बच्चे पास होते हैं।यह गौरव की बात है।इस बार भी फर्दमुण्डेरा के छात्र कृष ने जनपद टापकर विकास खण्ड मोतीचक का नाम रोशन किया है। फर्दमुण्डेरा की तरह अन्य विद्यालय भी इस वर्ष प्रयास करें कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे सफल हो। कार्यक्रम में 37 छात्र छात्राओं एवं 21 शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग एवं मिशन शिक्षण संवाद टीम मोतीचक द्वारा मेडल, प्रशस्ति-पत्र , स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में संविलयन विद्यालय फर्दमुंडेरा, पैकोली, पुरैनी , मंगलपुर व बड़हरा लक्ष्मीपुर के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम का संचालन रामवीर सिंह एवं राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला , प्राथमिक शिक्षक संघ कुशीनगर के संयोजक राजकुमार सिंह, जूनियर शिक्षक संघ कुशीनगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर की एडमिन श्रीमती मंजू सिंह, को-एडमिन डॉ सूर्यप्रताप व राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा कुशीनगर के नोडल सुनील सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मोतीचक दिनेश कुमार सिंह, मंत्री मोलई प्रसाद प्रजापति, अमित कुमार तिवारी, जयराम चौरसिया, दिवाकर मणि त्रिपाठी, सत्यवन्त सिंह, रंजीत कुमार, मुन्ना सिंह, मार्कण्डेय नाथ त्रिपाठी, राधेश्याम वर्मा, मिथलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking