मथौली बाजार/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड हाटा अन्तर्गत ग्राम सभा वैदौली महुआडीह में स्थित ब्रह्म स्थान पर बुधवार को नवीन आदर्श मत्स्य जीवी सहकारी समिति लि वैदौली की मछुआरों की एक आवश्यक बैठक मुख्य प्रर्वतन/अध्यक्ष नथुनी प्रसाद निषाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हो गई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने विन्द, मल्लाह, निषाद एवं पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के आर्थिक एवं बेरोजगारी को ध्यान में रख कर समितियों का गठन किया जा रहा है।
इसके अन्तर्गत उक्त समितियां आनलाइन पोर्टल पर आवेदन कराकर तीन बैठकें कराकर समस्त अभिलेख सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय में प्रेषित किया जाएगा। सचिव पूनम सिंह ने कहा कि शासनादेश के अनुसार प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति का होना आवश्यक है। जो किसी अन्य समिति के सदस्य न हो। समिति में न्युनतम 27 सदस्य होना चाहिए। जिसमें 6 महिलाएं एवं तीन अनुसुचित होना आवश्यक है। और उसका उम्र 20 वर्ष होना आवश्यक है। तभी वह समिति के सदस्य बन सकते हैं। प्रस्तावित समिति का कार्य क्षेत्र न्याय पंचायत परेवाटार व कुरमौटा के ग्राम पंचायतो के अधिन दो हेक्टेयर से उपर तालाबों, बहती जलधारोया नदियां, जलाशयों का पट्टा निलामी तहसील स्तर से प्राप्त होगा।
इस दौरान सुभाष निषाद, बेचन, राधेश्याम,रामासिद, गुलाब, राजभवन, जगदीश, रामाश्रय, अनीता देवी, रविन्दर, राम नक्षत्र, निर्मला, दुर्गावती, प्रभावती, लालती, पूनम सहित आदि लोग मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…